Mohammed Shami को पत्नी हसीन जहां को देने होंगे हर महीने इतने लाख रुपए, हाईकोर्ट ने दे दिया है आदेश

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पत्नी हसीन जहां के साथ चल रहे विवाद में कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। न्यायालय ने भारतीय क्रिकेटर शमी को पत्नी हसीन जहां और बेटी को हर महीने चार लाख रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। 

खबरों के अनुसार, कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी को 1.5 लाख रुपए प्रति महीना हसीन जहां को और 2.5 लाख रुपए प्रति माह नाबालिग बेटी के खर्च के लिए देने का आदेश दिया है। इस प्रकार इस भारतीय तेज गेंदबाज को हर महीने कुल चार लाख रुपये पत्नी और बेटी को देंगे। 

खबरों के अनुसार, अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच तलाक नहीं हुआ है. इसकी प्रक्रिया जारी है। मोहम्मद शमी की गितनी भारत के दिग्गज तेज गेंदबाजों में होती है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 

PC:  tv9telugu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें