मोदी सरकार ने देश के बच्चों के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है, जिसका नाम है ‘NPS वात्सल्य स्कीम’। इस योजना के तहत माता-पिता अपने 5 से 18 साल के बच्चों के नाम पर पेंशन अकाउंट खोल सकते हैं, जो उनके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएगा। 18 वर्ष के बाद बच्चे इस खाते को खुद मैनेज कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को उनके भविष्य में पढ़ाई, शादी, और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है।
‘NPS वात्सल्य स्कीम’ बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ माता-पिता को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। यह समाज के हर वर्ग को अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करती है।