थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य झड़प में 14 लोगों की मौत, 46 घायल

इंटरनेट डेस्क। इजरायल-ईरान जंग अभी थमी ही है कि दो अन्य देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अब थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों से जंग के हालात पैदा हो गए हैं।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य झड़प में 14 लोगों की मौत, 46 घायल

इंटरनेट डेस्क। इजरायल-ईरान जंग अभी थमी ही है कि दो अन्य देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अब थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों से जंग के हालात पैदा हो गए हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

उन्होंने बतया कि थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों में 14 लोग मारे गए, जिनमें 13 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए। खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच हिंसा की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई। इसमें थाइलैंड के पांच सैनिक घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमला होने की जानकारी दी है। थाईलैंड ने अब सख्त लहजे में बड़ी बात की है। उन्होंने कहा कि हम कंबोडिया सरकार से गुजारिश करते हैं कि वो फौरन इसे रोकें और अमन की राह पर लौटे।

PC:aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें