Mexico: बिजनेस बिल्डिंग की छत से टकराया प्राइवेट जेट, सात लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। मेक्सिको के सैन माटेओ एटेन्को में एक विमान हादसा हुआ है। यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास कर रहा एक छोटा प्राइवेट जेट क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

खबरों के अनुसार, ये प्राइवेट जेट एक बिजनेस बिल्डिंग की छत से टकरा गया। इससे इसमें आग लग गई। इसी कारण यहां से बड़े पैमाने पर लोगों को वहां से निकालना पड़ा। खबरों के अनुसार, ये हादसा उस समय हुआ जब  विमान अकापुल्को से निकला था और मेक्सिको सिटी से लगभग 31 मील पश्चिम में स्थित टोलुका एयरपोर्ट जा रहा था।

बताया जा रहा है कि विमान हादसे वाली जगह एयरपोर्ट से लगभग तीन मील दूर एक इंडस्ट्रियल एरिया में थी। मेक्सिको राज्य नागरिक सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांडेज ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विमान में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर थे, हालांकि क्रैश के कई घंटों बाद तक सात शव ही बरामद कर लिए गए हैं। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें