FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड, जान ले आप भी

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड, जान ले आप भी

FIFA World Cup 2026:  लियोनेल मेसी के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में आए दिन कोई ना कोई बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं या फिर कुछ बड़ा देखने को मिल रहा है। इस बीच लियोनेल मेसी के लिए ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच यागदार रहा। इस मैच में अर्जेंटीना को 2-0 से जीत मिली। दोनों ही गोल दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किए। इसके साथ ही मेसी के नाम टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। 

फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल
लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहला गोल करते ही मेसी के 17 गोल हो गए। अभी तक जर्मनी को मिरोस्लाव क्लोस के नाम सबसे ज्यादा 16 गोल थे।

फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा जीत
लियोनेल मेसी छठी बार फीफा विश्व कप में खेल रहे हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 18वीं बार टीम की जीत का हिस्सा रहे हैं। क्लोस ने जर्मनी की तरफ से खेलते हुए 17 मैच जीते थे।

pc- navjivanindia.com