Mahima Chaudhry ने किए प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में दर्शन, जयपुर को लेकर कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री महिमा चौधरी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के मंदिरों में दर्शन किए हैं।

Mahima Chaudhry ने किए प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में दर्शन, जयपुर को लेकर कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री महिमा चौधरी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के मंदिरों में दर्शन किए हैं। वह गत दो दिनों से जयपुर में ही थीं। शहर में एक प्राइवेट इंवेंट में शिरकत करने पहुंची महिमा चौधरी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच धार्मिक और ऐतिहासिक माहौल से भी जुड़ने का समय निकाला और शहर के कुछ प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए।

उन्होंने प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। इसके बाद वह जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई। आज सुबह मुंबई के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर महिमा चौधरी ने जयपुर से अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि जयपुर आना उनके लिए हमेशा से ही खास रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें शहर के मंदिरों में दर्शन करने का भी अवसर मिला।

काले हनुमानजी मंदिर के बारे में इस अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मंदिर के बारे में काफी कुछ सुना था। आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने शानदार अभिनय के दम बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

PC:  tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें