जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि सामाजिक जागरण के अग्रदूत और नारी शिक्षा व समानता के अधिकार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। नारी शक्ति के प्रोत्साहन हेतु उनके प्रगतिशील विचार और सामाजिक परिवर्तन में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि नारी शिक्षा तथा समाज के कमजोर तबकों के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत कार्य करने वाले महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके विचार एवं संघर्ष हमारे लिए प्रेरक और आदर्श बने रहेंगे।
उन्होंने आज 22 गोदाम सर्किल पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का महिला शिक्षा के लिए योगदान, वंचितों एवं पिछड़ों को हक दिलाने के लिए किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाएगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें