Maharashtra: युवक ने युवती के सामने रख दिया ये प्रस्ताव, नहीं बनी बात तो घर में ही कर दिया ऐसा, चीखें सुनकर...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। अब महाराष्ट्र से एक युवती की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां के ठाणे जिले में एक व्यक्ति द्वारा युवती की हत्या करने के मामले का खुलासा हुआ है।  

Maharashtra: युवक ने युवती के सामने रख दिया ये प्रस्ताव, नहीं बनी बात तो घर में ही कर दिया ऐसा, चीखें सुनकर...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। अब महाराष्ट्र से एक युवती की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां के ठाणे जिले में एक व्यक्ति द्वारा युवती की हत्या करने के मामले का खुलासा हुआ है।  खबरों के अनुसार, यहां पर युवक ने 23 वर्षीय युवती के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा था, जिसे युवती ने ठुकरा दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि सोमवार सुबह एक युवक ने भिवंडी के भदवाड़ गांव में युवती के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद 24 साल का आरोपी राजू महेंद्र सिंह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है युवती उसकी परिचित थी। 

पुलिस के बताया कि युवक और युवती मूल रूप से यूपी के एक गांव निवासी थे। दोनों के घर गांव में आसपास थे। युवती को युवक ने प्रेम का प्रस्ताव दिया था। लेकिन लडक़ी इससे मना कर दिया था। इससे आरोपी युवक भडक़ गया। 

सब्जी काटने के चाकू से किया लडक़ी पर हमला
सोमवार को सुबह सवा 11 बजे युवक लडक़ी के घर पहुंच गया। यहां पर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से लडक़ी पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर तब तक वार किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। लडक़ी की चीखें सुनकर उसकी बहन बचाने के लिए आई तो युवक ने उस पर भी चाकू से हमला किया। इससे बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जाचं शुरू कर दी है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें