Maharashtra Politics: सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बनेंगे सीएम, एकनाथ शिंदे का सपना टूटा

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज बीजेपी की विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही यहां पर सीएम कुर्सी को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है।

Maharashtra Politics: सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बनेंगे सीएम, एकनाथ शिंदे का सपना टूटा

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज बीजेपी की विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही यहां पर सीएम कुर्सी को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई में भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को सीएम चुना लिया गया है। वहीं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का फिर से सीएम बनने का सपना टूट गया है। सीएम के नाम का ऐलान होते ही नागपुर में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल हो गया है। यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल और नगाड़े बजाए जा रहे हैं।  अब देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर पद की शपथ लेंगे। कार्यकम में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए विजय रुपाणी ने वरिष्ठ नेताओं से सीएम पद के लिए अपनी-अपनी पसंद के नाम का प्रस्ताव रखने को कहा था। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंनटीवार ने देवेन्द्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बोल दिया कि हमने देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ऐतिहासिक चुनाव लड़ा। इसके बाद  महायुति ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

महायुति सरकार में बनाए जाएंगे दो उप मुख्यमंत्री
अब देखने वाली बात होगी कि महायुति सरकार में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे को कौन-कौन से मंत्रालय मिलते हैं। सरकार मेें एक बार फिर से दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की पूरी उम्मीद है।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें