Maharashtra: सीएम के नाम का ऐलान करने से पहले भाजपा ने उठा लिया है ये बड़ा कदम, बढ़ गई है नेताओं की हलचल

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 236 सीटों पर बड़ी जीत मिली है। इसके बावजूद अभी तक यहां पर सीएम के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। सबसे अधिक 132 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा को महायुति गठबंधन की ओर से सीएम के नाम का ऐलान करना है।

इस संबंध में भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। पार्टी की ओर से आज महाराष्ट्र में दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भाजपा की ओर से महाराष्ट में नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अब महाराष्ट में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में किया जाएगा। इससे पहले सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

PC: theweek 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें