Mahakal Temple: पुजारी के बेटे की साइलेंट हार्टअटैक से मौत, रंगपंचमी पर दिखाया था करबत

जानकरी के अनुसार मृतक मयंक ने शाम को उज्जैन महाकाल मंदिर के ध्वज चल समारोह में तलवार से प्रदर्शन किया था,

Mahakal Temple: पुजारी के बेटे की साइलेंट हार्टअटैक से मौत, रंगपंचमी पर दिखाया था करबत

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर है और वो यह की महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी के 18 साल के बेटे का साइलेंट हार्टअटैक के बाद निधन हो गया। घबराहट होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तौ चारों और सन्नाटा पसर गया।

जानकरी के अनुसार मृतक मयंक ने शाम को उज्जैन महाकाल मंदिर के ध्वज चल समारोह में तलवार से प्रदर्शन किया था, और रात को घर पहुंचकर उसे घबराहट की बात बताई थी। मृतक के पिता महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी हैं और मयंक भी उनके साथ पूजा पाठ का काम  करता था। 

जानकारी के अनुसार रंगपंचमी पर आयोजित महाकाल ध्वज चल समारोह में शामिल मयंक शर्मा ढोल की थाप पर बनेटी घुमा रहा था। परिजनों ने बताया कि उत्साह के साथ उसने तलवार भी घुमाई थी। गेर के बाद मयंक घर लौटा जहां उसने घबराहट होने की बात बताई उसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मयंक को मृत घोषित कर दिया।