इंटरनेट डेस्क। आपने टीवी पर महाभारत सीरियल तो जरूर ही देखा होगा। महाभारत में आपको कई पराक्रमी योद्धा देखने को मिले हैं। इसमें अर्जुन और भीम के साथ ही घटोत्कच भी शामिल थे। घटोत्कच भीम और राक्षस जाति की स्त्री हिडिम्बा के पुत्र थे। इस दौरान हिडिम्बा की देवी की तरह पूजा की जाती थी। आज भी उनको पूजा जाता है।
आपको बता दें कि भीम से विवाह के बाद हिडिम्बा मानव बन गई थीं। इन दोनों के पुत्र घटोत्कच में कौरवों की बड़ी से बड़ी सेना को अपने पैरों से कुचलने की ताकत थी। इसी कारण से उसने युद्ध में कौरवों के छक्के छुड़ा दिए थे। घटोत्कच को देखते ही कौरव सेना युद्ध मैदान भाग खड़ी होती थी।
श्रीकृष्ण के कहने पर घटोत्कच ने रात में कौरवों पर हमला बोला था। इससे परेशान होकर दुर्योधन के कहने पर कर्ण ने घटोत्कच को मारने के लिए अपनी वासवी शक्ति उस पर छोड़ी थी। इससे घटोत्कच की मौत हुई थी।
PC: hindi.webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें