Madhya Pradesh: कई सालों तक दो देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पति भी...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अब रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

Madhya Pradesh: कई सालों तक दो देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पति भी...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अब रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला के साथ उसके ही दो देवरों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने अपने देवरों पर दुष्कर्म करने और सास पर उनकी मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खबरों के अनुसार, मुरैना निवासी एक विवाहिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने दो देवर सोनू जादौन और रिंकू जादौन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि शादी के छह महीने बाद से ही उसके साथ दोनों देवर दुष्कर्म कर रहे हैं। 

पीडि़ता का पति भी नहीं देता है साथ
पीडि़ता ने सास पर भी नशीली दवा खिलाने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने बताया कि सास ने कहा कि जब तक उसके दोनों बेटों का विवाह नहीं हो रहा, तब तक दोनों से संबंध स्थापित करो। उसने बताया कि पति कोई काम नहीं करते और न ही कुछ बोलता है।

पीडि़त महिला ने इस संबंध में मायके पक्ष के लोगों पर भी उसका साथ नहीं देने के आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही इस संबंध में अन्य खुलासा भी किया जा सकता है। 

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें