Madhya Pradesh: शादी का झांसा देकर पहले किया दुष्कर्म, जब हो गई युवती गर्भवती तो...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां एक प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमिका के साथ शर्मनाक हरकत की है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बीते कई महीनों से उसका पवन से प्रेम-प्रसंग था। शादीशुदा पवन बर्मन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद पवन उसे बहाने से दमोह के सुनसान जंगल में ले गया। यहां पर उसे कोई नशा देकर बदहवाश कर दिया।

इसके बाद प्रेमी ने यहां पर अपने दोस्त के साथ दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर सडक़ किनारे से अंधेरे में चट्टानी पहाडिय़ों से फेंक दिया। हालांकि वह किसी प्रकार से बच गई। इसके बाद उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें