वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा की राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए हॉकी कनाडा ने 2026 आईआईएचएफ विश्व हॉकी चैम्पियनशिप के लिए मैकलिन सेलेब्रिनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कनाडाई हॉकी प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अनुभवी खिलाड़ी रयान ओ’राइली और जॉन टावारेस को टीम के सहायक कप्तानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉकी विशेषज्ञों का मानना है कि इनकी अगुवाई में टीम कनाडा इस टूर्नामेंट के दौरान मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकती है।
खेल जगत में मैकलिन सेलेब्रिनी को भविष्य के बड़े सितारे के रूप में देखा जा रहा है और उनकी कप्तानी को कनाडाई हॉकी के नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है।