इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका विवाद की वजह से लोगों को एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नए एलपीजी कनेक्शन भी नहीं मिल रहे हैं। जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है, उनके लिए ये परेशानी का कारण है। हालांकि ये लोग अपने परिवार या संबंधियों के एलपीजी कनेक्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।
इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियों ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से ये लोग आसानी से एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि कौन एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहा है, तो उसके पास अपना गैस कनेक्शन नई जगह पर ट्रांसफर करवाने का विकल्प है।
वहीं पति-पत्नी, माता-पिता, बेटा-बेटी जैसे करीबी परिवार के सदस्य भी कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं। कनेक्शन धारक की मृत्यु होने पर परिवार का सदस्य कनेक्शन अपने नाम पर करवा सकता है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें