एलपीजी सिलेंडर: अब 31 अगस्त तक कर लें ई-केवाईसी, ये है आसान ऑनलाइन प्रोसेस

इंटरनेट डेस्क। उन एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अब गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है।

lpg

इंटरनेट डेस्क। उन एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अब गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। लोगों को ये काम करवाने के लिए अब 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।

यानी की जिन लोगों ने 23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करवाई थी, वह अब परेशान होने की बजाय जल्दी से ई-केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लें। विशेष बात ये है कि ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ई-केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं। आपको आज ही ये काम पूरा कर लेना चाए। अगर अब कोई डेडलाइन तक ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उसको सब्सिडी और गैस बुकिंग से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण आप समय रहते ही प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। अगर ऑनलाइन ई-केवाईसी करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अपने पास के गैस एजेंसी में जाकर प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। 

इस प्रकार कर लें ऑनलाइन ई-केवाईसी:
सबसे पहले गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर लें।.
अब आपको AadhaarFaceRD ऐप भी डाउनलोड करना होगा। 
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ओटीपी वेरिफाई करें।
अब आप 4 अंकों का एमपीआईएन बनाना होगा। 
अब होम पेज पर Complete LPG eKYC का ऑप्शन का चयन कर लें। 
अब फेस ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस पूरा कर लें। 
इसके लिए आप अपने मोबाइल के कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करना होगा। 
ये प्रोसेस पूरा होने के बाद ई-केवाईसी पूरी होने पर मैसेज आपको मिलेगा। 

PC: amarujala