LPG: आसानी से मिल जाएगा 5 किलो वाला सिलेंडर, नहीं देना पड़ेगा एड्रेस प्रूफ

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच भारत में 5 किलो वाला सिलेंडर लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।

LPG: आसानी से मिल जाएगा 5 किलो वाला सिलेंडर, नहीं देना पड़ेगा एड्रेस प्रूफ

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच भारत में 5 किलो वाला सिलेंडर लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। देश में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच सरकार की आरे से एलपीजी सिलेंडर के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया हुआ है।

वहीं केन्द्र सरकार की ओर से 5 किलों वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री के नियमों को सरल बना दिया गया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर आसानी से खरीद सकता है। ये सिलेंडर लेने के लिए लोगों को अथॉराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर केवल अपनी कोई भी एक फोटो-आईडी दिखानी होगी।

इसके बाद उसे तुरंत 5 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर दे दिया जाएगा। दूसरे शहरों में किराए पर रहने वाले स्टूडेंट्स, बैचलर, प्रवासी मजदूरों के हित में सरकार की ओर से कदम उठाया गया है। स्थायी निवासी भी छोटा सिलेंडर भरवाकर बैकअप के तौर पर रख सकते हैं। आपको इस तुंरत ही खरीद लेना चाहिए।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें