Lok Sabha Elections: राहुल गांधी के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, पहले चुनाव के समय थी इतनी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद थे। आज हम आपको कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

नामांकन के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामा के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के पास कुल संपत्ति 20,38,61,862 रुपए की संपत्ति है। उनकी कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपए और अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपए है।

राहुल गांधी ने करीब 49,79,184 रुपए की देनदारी इस चुनावी हलफनामे में बताई है। खबरों के अनुसार, राहुल गांधी ने साल 2004 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस समय उनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपए थी। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास 55,000 रुपए नकद है। वित्त-वर्ष 2022-23 के दौरान उनकी कुल आय 1,02,78,680 रुपए थी। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें