Lok Sabha Elections: भीलवाड़ा सीट से भी बदल सकता है कांग्रेस का उम्मीदवार, सामने आई ये बात

इंटरनट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस की परेशानी कम होती नजर नहीं आ सकती है। कांग्रेस को राजस्थान में जल्द ही एक सीट पर टिकट बदलना पड़ सकता है। खबरों की मानें तो कांग्रेस अब प्रदेश की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से अपने अपने उम्मीदवार को बदल सकती है।

इस सीट के लिए कांग्रेस ने डॉक्टर दामोदर गुर्जर को टिकट दिया है। खबरों की मानें तो टिकट जल्द बदले जाने की चर्चाओं के बीच दामोदर गुर्जर का आज प्रस्तावित नामांकन कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  के शामिल होने की संभावना थी।

कांग्रेस जयपुर शहर सीट से उम्म्ीदवार बदल चुकी है जबकि राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लडऩे से ही इंकार कर दिया है। कांग्रेस भीलवाड़ा से किसी ब्राह्मण नेता को अपना उम्मीदवार बना सकती है। अब समय ही बताएगा कि कांग्रेस इस सीट के लिए क्या निर्णय लेती है।

PC: thestatesman

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें