Lok Sabha Elections: छठे चरण के लिए प्रचार का दौर थमा, कल इतनी सीटों पर होगा मतदान

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार का दौर थम गया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर के लिए लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।  अब तक देश की 428 सीटों के लिए मतदान हो चुका है।

शनिवार को लोन वाले छठे चरण के मतदान से संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद जा जाएगी। छठे चरण के बाद सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा। चार जून का परिणाम आएगा।  

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें