Lok Sabha Elections: भीलवाड़ा सीट पर सीपी जाशी को चुनौती देंगे भाजपा के दामोदर अग्रवाल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए भी अपना उम्मीवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Elections: भीलवाड़ा सीट पर सीपी जाशी को चुनौती देंगे भाजपा के दामोदर अग्रवाल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए भी अपना उम्मीवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। दामोदर अग्रवाल का भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर अब कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी से मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

भीलवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल इसी क्षेत्र के निवासी हैं। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। पिछले 50 साल से आरएसएस व भाजपा से जुड़े दामोदर अग्रवाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वह अभी तक विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़े  हैं।

वह संघ के तीन साल प्रचारक, पांच साल जिला महामंत्री, दो बार जिलाध्यक्ष से लेकर संभाग प्रभारी तक की जिम्भेदारी अदा कर चुके हैं। अब उनका सीपी जोशी के साथ रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं।

 PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें