इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक लखपति दीदी योजना भी है, जिसके अंतर्गत महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकती है।
योजना की विशेष बात ये है कि इस लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज दर नहीं देनी होती है। मोदी सरकार ने इस योजना को 15 अगस्त, 2023 को शुरू किया था। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि महिलाएं लखपति दीदी योजना के तहत किस व्यवसायों के लिए लोन हासिल कर सकती हैं।
केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खाद्य पदार्थ निर्माण, पशुपालन और अन्य छोटे-मोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए लोन हासिल कर सकती हैं। अगर आप भी इन व्यवसायों से जुड़ी है तो योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
PC: hindi.badabusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala