इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलने पर Kuldeep Yadav ने लिया ये बड़ा फैसला

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को मौका नहीं मिलने पर भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलने पर Kuldeep Yadav ने लिया ये बड़ा फैसला

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को मौका नहीं मिलने पर भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला लिया है। भारत का ये गेंदबाज 24 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही उनकी घरेलू वनडे कप टूर्नामेंट में यॉर्कशायर की ओर से खेलता नजर आएगा।

वह इस टूर्नामेंट में यॉर्कशायर की ओर से तीन मुकाबले खेलेंगे। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में उनका चयन होना लगभग तय है। भारतीय टीम में जगह मिलने पर कुलदीप वापस देश लौटेंगे और उसके बाद काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले खेलने के लिए वापस जाएंगे।

लॉर्ड्स वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद भी कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर की ओर से खेलने को लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि मुझे हमेशा से इंग्लिश हालात में खेलने की चुनौती पसंद रही है।

PC: cricinfo 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें