इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से गैंगरेप का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में बताया कि आरोपियों ने युवती को बहला फुसलाकर कार में बिठा लिया था। इसके बाद युवती को शहर के अलग-अलग इलाकों में ले गए। इसके बाद चलती कार में युवती के साथ आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीडि़ता किसी तरह मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से बच कर पुलिस के पास पहुंची। यहां पर पीडि़ता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।
जल्द ही आरोपियों को दिया जाएगा गिरफ्तार
महावीर नगर थाना पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को डिटेन किया है। पुलिस द्वारा मामले में चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपको बात दें कि कोटा में छात्रों के सुसाइड मामले से पहले ही पुलिस-प्रशासन चिंतित है। अब दुष्कर्म की इस वारदात ने शहर का नाम खराब किया है।
PC: nwnews24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें