खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर ईरान पर हमला किया गया तो…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने सख्त चेतावनी दे डाली है।

खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर ईरान पर हमला किया गया तो…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने सख्त चेतावनी दे डाली है। उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर इस बार ईरान पर हमला किया गया तो उसका अंजाम सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में युद्ध फैल जाएगा।

राजधानी तेहरान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 86 वर्षीय खामेनेई ने बोल दिया कि उन्हें जान लेना चाहिए कि अगर उन्होंने इस बार जंग शुरू की, तो यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती किए जाने के बाद खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी है।

ईरान की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर खामेनेई ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस संसाधनों को निगलना चाहता है। उन्होंने हाल के सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को भी विदेशी साजिश करार देते हुए बोल दिया कि यह एक तरह का तख्तापलट था, जिसे नाकाम कर दिया गया।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें