Kejriwal: चौथे समन में भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, आज जा रहे हैं गोवा!

Kejriwal: चौथे समन में भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, आज जा रहे हैं गोवा!

Kejriwal: चौथे समन में भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, आज जा रहे हैं गोवा!

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तलब किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ईडी के समन को दरकिनार कर सकते हैं। ईडी ने केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। ऐसे में खबरें है की सीएम इसे भी दरकिनार करते हुए गोवा निकलने का प्लान बना चुके हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वह अगले तीन दिन तक गोवा में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को परखेंगे।। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को गोवा निकलने वाले हैं। 

इस बीच भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल पर सवालों से भागने का आरोप लगा रही है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक भगोड़े की तरह व्यवाहर कर रहे हैं, लेकिन कानून जल्द उन तक पहुंचेगा। जिस दिन ईडी ने टालमटोल का संज्ञान लेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।