इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेत्री को लेकर लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि काजल अग्रवाल नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी के किरदार में नजर आ सकती है।
दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म में कौन किसका रोल निभाएगा इस बात की जानकारी सेट्स से भी लीक हो रही है। इसी के तहत ये जानकारी मिली हैं कि रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार काजल अग्रवाल निभाएंगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में केजीएफ फेम यश रावण और रणबीर कपूर राम के रोल में नजर आएंगे। अभी फिल्म के अन्य किरदारों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक खुलासा हो सकता है। खबरों के अनुसार, फिल्म में सनी देओल हनुमान और सई पल्लवी सीता किरदार निभाती नजर आएंगी। रामायण का पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज की जाएगी।
PC: reservemystar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें