Jonny Bairstow ने एक ही ओवर में लगाए 5 छक्के और 1 चौका, केशव महाराज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

 खेल डेस्क। एसए20 में सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से  शकिस्त दी। 

Jonny Bairstow ने एक ही ओवर में लगाए 5 छक्के और 1 चौका, केशव महाराज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

 खेल डेस्क। एसए20 में सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से  शकिस्त दी।  क्विंटन डिकॉक और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा रन-चेज 10 विकेट रहते ही हासिल कर लिया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर  176 का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स ने ये लक्ष्य बिना विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। क्विंटन डिकॉक और जॉनी बेयरस्टो के बीच 177 रन की पार्टनरशिप हुई। क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंदों में  नाबाद 79 रन की तूफारी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और छह छक्के लगाए।

वहीं इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और  6 छक्के लगाए। प्रिटोरिया कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज के एक ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने 34 रन बना डाले। इस ओवर में उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। ये एसए20 इतिहास का सबसे महंगा ओवर है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें