Job News: इस भर्ती में चयन होने पर मिलेगा 90,000 रुपए तक वेतन, कर दें अप्लाई

इंटरनेट डेस्क। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन-सी के कुल 162 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 नवंबर, 2025 तक किए जा सकते हैं।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पदों के लिए इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए एसएसएलसी या आईटीआई का सर्टिफिकेट और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट कोर्स को जरूरी किया गया है।

चयन होने पर मोटा वेतवन मिलेगा। इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के लिए 24,500 से 90,000 और टेक्नीशियन-सी के पदों के लिए 21,500 से 82,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन-सी
पद: 162

आवेदन करने की अन्तिम तारीख:04 नवंबर, 2025
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: etvbharat 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें