इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाईमान सिंह स्टेडियम को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह 8:08 चौथी बार एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही हॉस्पिटल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
खबरों के अनुसार, आज सुबह 8:08 बजे एसएमएस स्टेडियम और हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की ये धमकी भरा ईमेल राजस्थान स्टेट स्पोट्र्स काउंसिल को भेजा गया है। मेल में लिखा है कि पाकिस्तान से पंगा मत लो, अपनी सरकार से कहो, हमारे पास पूरे भारत में वफादार पाकिस्तानी स्लीपर सेल हैं, ऑपरेशन सिंदूर के लिए तुम्हारा अस्पताल उड़ा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज आया ईमेल दिविज प्रभाकर लक्ष्मी के नाम से बनी जीमेल आईडी से मिला है।
चौथा धमकी भरा ईमेल मिलते ही बॉम्ब स्क्वॉड और सुरक्षाबलों ने स्टेडियम-अस्पताल में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। स्टेडियम से कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। गुलाबी नगरी में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की इससे पहले 8, 12 और 13 मई को दी जा चुकी है। लगातार तीसरे दिन ये धमकी मिली है।
एसएमस स्टेडियम में होने हैं तीन आईपीएल मैच
आपको बात दें कि एसएमस स्टेडियम को 18 से 26 मई तक इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीन मैचों की मेजबानी करनी है। यहां पर 18 मई को राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 24 मई को पंजाब और दिल्ली तथा 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। आगामी तीन आईपीएल मैचों को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है।
PC: yometro
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें