इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और रामपुरा के ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुए विवाद के बाद आज बड़ा कदम उठा लिया गया है। विवाद के 24 घंटे बाद आज सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। दूसरी ओर जयपुर के शिवदासपुरा थाने में आज सुबह ग्रामीणों और सीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जयपुर के प्रताप नगर पुलिस पर उन्हें डराने व दबाव बनाने का सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के 15 पुलिसकर्मी हमारे वॉलंटियर के घर के बाहर खड़े हैं। वे 20 साल तक मेरे पड़ोसी भी रहे हैं। वे मेरे और मेरे परिवार के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। प्रिय राजस्थान पुलिस आप मेरे घर आ सकते हैं और मुझसे सीधे सब कुछ पूछ सकते हैं। अगर आपको जरूरत लगे, तो मुझे गिरफ्तार भी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि डराने-धमकाने के ये तरीके काम आएंगे, तो आपने जंतर-मंतर की घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया है।
हुआ था ये विवाद
आपको बता दें कि जयपुर में शुक्रवार सुबह बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया गया।
PC: abplive