जयपुर। एक बार फिर से राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा के ऑफिशियल मेल पर मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों सतर्क हो गई। इसक बाद एजेंसियों ने विधानसभा में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया।
करीब 3 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में विधानसभा में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। खबरें के अनुसार, आज सुबह 9:15 बजे विधानसभा की ऑफिशल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल मिला। मेल में लिखा था कि राजस्थान विधानसभा में ठीक दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाका। सभी मुस्लमानों को बाहर निकालें।
इसकी जानकारी सामने आने के बाद विधानसभा प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना पर बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा पहुंच तलाश अभियान शुरू किया। आपको बात दें कि इससे पहले भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं इसके अलावा भी कई बार प्रदेश में धमकियां मिच चुकी हैं।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें