Jaipur: पुलिस ने ताला-चाबी गैंग के तीन शातिर चोरों को पकड़ा, इन्हें करते थे टारगेट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों को लम्बे समय से ताला-चाबी गैंग के आतंक का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर पुलिस को अब इस गैंग के  संबंध में बड़ी सफलता मिली है।

खबरों के अनुसार, अब यहां मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गुजरात से आए ताला-चाबी गैंग के तीन शातिर चोरों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि  आरोपी खुद को चाबी बनाने वाला बताकर घरों में घुसते थे और अलमारी से कीमती सामान चुरा लेते थे। 

मुरलीपुरा थाना पुलिस ने इस संबंध में सरदार सतनाम सिंह, सरदार मनीष देवड़ा, सरदार मुनिलाल गुजरात निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से तीनों से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य उन मकानों को टारगेट करते थे जहां महिलाएं अकेली होती थीं। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है। 

PC: dainiknavajyoti
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें