Jaipur: प्रताप नगर में तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- आस्था के साथ खिलवाड़...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोडऩे की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

Jaipur:  प्रताप नगर में तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- आस्था के साथ खिलवाड़...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोडऩे की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने आज सुबह प्रताप नगर एरिया में जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है वीर तेजाजी मंदिर में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 घटना की जानकारी मिलने पर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं।  इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोडऩे की जानकारी संज्ञान में आई। मैंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोडऩे वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है। 

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध मे बोल दिया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन-आस्था के साथ खिलवाड़ है। लाखों -करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा
आपको बता दें कि प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोडऩे की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह से ही यहां पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने इसके बाद सडक़ को जाम कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। यहां पर तेजा दशमी को बड़ा मेला भी लगता है। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें