Jaipur: प्रेमी के साथ गंदा काम करती थी विवाहित महिला, पति को चला पता तो…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता का प्रेमी द्वारा रेप किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।

Jaipur: प्रेमी के साथ गंदा काम करती थी विवाहित महिला, पति को चला पता तो…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता का प्रेमी द्वारा रेप किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पति को अफेयर की जानकारी मिलने के बाद वह पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद पीड़िता प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस संबंध में आमेर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि आमेर निवासी 29 साल की विवाहिता की कुछ समय पहले गलता गेट निवासी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोपी प्रेमी इसके बाद शादी करने का वादा कर लगातार उसका देहशोषण करने लगा।

जब पति को इस बात का पता चला तो उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता आरोपी प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। फिर शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें