इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात बदमाशों ने सोने के आभूषण के कारखाने को अपना निशाना बनाया है। यहां माणक चौक थाना इलाके में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गुलाबी नगर के चौड़ा रास्ता में स्थित एक कारखाने में रात 3 बजे घुसे नकाबपोश बदमाश डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी की ये घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश कारखाने से करीब 1200 ग्राम सोना सहित अन्य सामान लेकर फरार हुए हैं। खबरों के अनुसार, अंकित खण्डेलवाल निवासी पृथ्वीराज मार्ग अशोक नगर की ओर से इस संबंध में दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अंकित खण्डेलवाल का सीताराम रत्नकोष भवन नानाजी की गली चौड़ा रास्ता में सोने के आभूषण बनाने का कारखाना है। अंकित खण्डेलवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया क उनकी गद्दी पर स्वर्ण निर्मित ज्वैलरी और डायमण्ड डिब्बों में रखे हुए थे, जो तलाशी के दौरान गायब मिले।
पड़ोस की बिल्डिंग से रस्सी के माध्यम से कारखाने की चौथी मंजिल पर उतरे थे बदमाश
बताया जा रहा है कि बदमाश पड़ोस की बिल्डिंग से रस्सी के माध्यम से कारखाने की चौथी मंजिल पर उतरे थे। इसके बाद कांच तोड़ कर वह कारखाने में अंदर घुसे। बदताशों ने चोरी की इस वारदात को छह मिनट में अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक बाइक पर 2 बदमाश आए थे। पुलिस को बदशामों की तलाश है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें