इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जी-स्टूडियो में रविवार देर रात आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले की विजेता केरल की केजिया लिज मेजो बनीं। केजिया लिज मेजो ने अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस से हर किसी को इम्प्रेस मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब अपने नाम किया।
उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने क्राउन पहनाया। इसके साथ ही केजिया ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार हासिल कर लिया। इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी।
‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं। इसमें देशभर से 52 फाइनलिस्ट ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया था। केरल की केजिया लिज मेजो ने खिताबी जीत के बाद कहा कि यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें