Jaipur: भैरवाष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन, महाआरती के साथ हुई पंगत प्रसादी

जयपुर में मंगलवार को भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूजा अर्चना और महाआरती भी की गई।

Jaipur: भैरवाष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन, महाआरती के साथ हुई पंगत प्रसादी

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में मंगलवार को भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूजा अर्चना और महाआरती भी की गई। बता दें की यह कार्यक्रम श्री स्वर्णाकर्षण सिद्ध भैरव साधना पीठ के तत्वाधान में हुआ। 

पीठाधीश्वर पं. श्याम किराडू ने बताया की इस मौके पर पूजा अर्चना और महाआरती के साथ में भैरवाष्टमी महोत्सव मनाया गया। साथ ही पंगत प्रसादी का भी आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 800 लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।  

इस कार्यक्रम के साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें आस पास सहित प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

pc- whatsapp