Jaipur: घर में घुस गया हेलमेट पहना बदमाश, बुजुर्ग महिला की चेन लूटकर हुआ फरार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर  में घर में घुसकर बदमाश द्वारा 70 साल की बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। महिला के साथ ये वारदात उस समय हुई जब वह पोर्च में कपड़े सुखा रही थीं।

जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर की सेठी कॉलोनी का बुधवार दोपहर 1:30 बजे का ये मामला है। खबराें के अनुसार, इस संबंध में ट्रांसपोर्ट थाना एसएचओ अरुण कुमार ने जानकारी दी कि सेठी कॉलोनी निवासी शकुंतला जैन (70) के साथ के साथ ये वारदात हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे शकुंतला जैन घर के पोर्च में कपड़े सुखा रही थीं।

इस दौरान मेन गेट खोलकर हेलमेट पहना बदमाश घर में आ गया। इसके बाद बदमाश ने शकुंतला जैन के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मारा। महिला ने इसका बचाव भी किया, लेकिन वह जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद उसने शोर मचाया।  बदमाश हाथ लगी आधी चेन को लेकर भाग गया।  बताया जा रहा है कि बदमाश बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

pc: SJ

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें