Jaipur: सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर से बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। अब जयपुर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी म‍िली है।

Jaipur: सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर से बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। अब जयपुर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी म‍िली है। सूचना पर सभी सुरक्षा एजेंस‍ियां और फोर्स ने मौके पर  पहुंच कोर्ट परिसर को खाली कराकर सर्च अभ‍ियान  प्रारंभ कर दिया है। दो महीने पहले भी 15 अक्‍टूबर को सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई थी।

इस दौरान भी सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला था। खबरों के अनुसार, सुरक्षा एजेंस‍ियाें ने जब तक सर्च अभियान पूरा नहीं कर लेते, तब किसी को भी परिसर और बिल्डिंंग के बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 हर एंगल से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। राजस्थान हाईकोर्ट को पहली बार 31 अक्टूबर, फिर 5 दिसंबर, 8, 9 और 10 दिसंबर को मेल के जरिए बम से उड़ाने की  धमकी दी गई।

PC: lalluram 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें