Jabalpur Cruise Tragedy: मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हुई, 23 लोगों को सुरक्षित बचाया

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार की शाम को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है।

Jabalpur Cruise Tragedy: मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हुई, 23 लोगों को सुरक्षित बचाया

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार की शाम को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। यहां पर एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच नदी में डूब गया। इस हादसे में अभी तक 23 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

वहीं कई लोग अब भी लापता है। इसी कारण माना जा रहा है कि मृतकों को आंकड़ा बढ़ सकता है। खबरों क अनुसार, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। ये हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ।

इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया। आज एक बार फिर से रेस्क्यू शुरू हो चुका है। शुरुआती रेस्क्यू में  एसडीआरएफ द्वारा कई पर्यटकों को बचा लिया गया है। रात को अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। भारतीय सेना की ओर से भी रेस्क्यू  कार्य किया जा रहा हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से बाकी फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें