इजराइल-लेबनान संघर्ष विराम को लेकर Donald Trump ने कर दिया है बड़ा ऐलान

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी तनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से एक बड़ा कदम उठा लिया है।

इजराइल-लेबनान संघर्ष विराम को लेकर Donald Trump ने कर दिया है बड़ा ऐलान

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी तनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से एक बड़ा कदम उठा लिया है। अब अमेरिका की ओर से इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने आज इस संबंध में ऐलान कर दिया गय है।

अमेरिका सरकार की ओर से व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैन्स, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, इज़रायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी, लेबनान में अमेरिका के राजदूत मिशेल ईसा और इजराइल तथा लेबनान के कई उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के बीच हुई एक बैठक में लिया गया।

बैठक बहुत अच्छी रही
डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। अमेरिका लेबनान को हिज़्बुल्लाह से रक्षा करने में मदद करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि वह निकट भविष्य में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन की बैठक की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

अब उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिल सकता
दूसरी ओर डोनाल्उ ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब उन्होंने बोल दिया कि समस्या यह है कि ईरान ने अपना नेतृत्व खो दिया है और अब वे बिल्लियों और कुत्तों की तरह आपस में लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिल सकता और न ही मिलेगा। हम रुक गए क्योंकि वे शांति चाहते थे।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें