Israel-Iran War: ईरान ने दिया करारा जवाब, इजरायल पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच बड़ी जंग छिड़ चुकी है। इजरायल द्वारा सुबह  4 परमाणु, दो मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले के बाद अब ईरान ने भी करारा जवाब दिया है। खबरों के अनुसार, ईरान ने भी अब इजरायल पर 100 से ज्यादा ड्रोन दाग दिए हैं।

इजरायल पर ईरानी ड्रोन हमले का वीडियो भी सामने आ चुका है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है। इजरायल ने माना कि ये ड्रोन अगले 1 से 2 घंटे में देश में पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आईडीएफ की ओर से चेतावनी जारी की गई थी कि ईरान जल्द ही एक बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है। 

आपको बात दें कि आज सुबह इजरायल की ओर से ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया गया था। इजरायली सेना की ओर से तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। जिन छह स्थानों पर हमले हुए हैं उनमें से चार जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद हैं। 

इजरायल ने कर दिया है इस बात का दावा
वहीं इस हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स के कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हुई है। इस बात की पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया ने थी। वहीं हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी के भी मारे जाने की खबर है। इस संबंध में इजरायल की ओर से ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे जाने का दावा किया है। 

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें