इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच लम्बे समय से जारी जंग जल्द ही थमने वाली है। इस बात के संकेत मिल गए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से इजरायल द्वारा हमास के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिका समर्थित नए प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त किए जाने की पुष्टि कर दी गई है।
इजरायल का ये गाजा में विनाशकारी युद्ध को रोकने और अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इस संबंध मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इजरायल ने इस सीजफायर प्लान का समर्थन किया है और उस पर सहमति जताई है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के हालिया प्रयासों के बाद सामने आई है।
आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के कारण दोनों ही पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। गाजा को तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें