Aadhaar Card असली है या नकली, अपने मोबाइल से इस प्रकार कर लें चेक

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये बैंकिंग से लेकर सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं से लेकर होटल चेक-इन तक उपयेागी है। हालांकि इससे जुड़े फ्रॉड और फर्जीवाड़े के मामले भी अब सामने आए हैं।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस प्रकार से आप आधार कार्ड के असली या नकली होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। UIDAI की ओर से इस संबंध में एक खास सिक्योरिटी फीचर पेश किया है। इसकी सहायता से आप अपने मोबाइल से ही आधार कार्ड कार्ड को स्कैन करके उसकी सच्चाई को बारे में पता कर सकते हैं।

ये Aadhaar QR Code Scanner है जो एक डिजिटल फीचर है। ये आधार ऐप में आपको मिल जाएगा। इसकी सहायता से आधार कार्ड पर बने क्यू आर कोड को स्कैन करके उसकी जानकारी को तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है। इसमें नाम, जन्मतिथि, फोटो जैसी जरूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें