क्या सांसद Shashi Tharoor छोड़ने वाले हैं कांग्रेस? अब बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों में से एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर अब उनकी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर बने हुए हैं।

क्या सांसद Shashi Tharoor छोड़ने वाले हैं कांग्रेस? अब बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों में से एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर अब उनकी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर बने हुए हैं। उरी, पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में घुसकर की गईं सर्जिकल स्ट्राइक के लिए शशि थरूर ने मोदी सरकार की तारीफ की थी। 

कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए शशि थरूर ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात बोल दी है। खबरों के अनुसार कांग्रेस सांसद थरूर ने बोल दिया कि मेरी कही बातों को आलोचक और ट्रोल्स अपने तरीके से देख सकते हैं। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं और मेरी आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने इस संबंध में आगे बोल दिया कि मेरे पास करने के लिए और भी बेहतर चीजें हैं। अब हमें कोलंबिया के लिए निकलना है। इसलिए मेरे पास इन चीजों के लिए समय नहीं है। इसके बाद थरूर को लेकर कई प्रकार के कयास लग रहे हैं। कयास ये भी लग रहे हैं कि क्या शशि थरूर कांग्रेस छोड़ने वाले हैं?

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें