Iran-US: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता टूटा, दोनों देश फिर कूदे युद्ध की आग में, ट्रंप ने कहा, एक हमले का जवाब 20 गुना देंगे

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता टूट गया है। दोनों देश फिर से युद्ध की आग में कूद गए हैं और दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के एक एयरबेस पर हुए हमले का वीडियो शेयर किया है। यह एयरबेस दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र ईरानशहर में स्थित है और इसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स भी करता है।

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के साथ युद्धविराम डील के लिए तड़प रहा है। उन्होंने कहा, ईरान की तरफ से कुछ देर पहले फोन आया था। वह डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। मुझे नहीं मालूम कि वे इसके लायक भी हैं या नहीं। पता नहीं वो डील का पालन करेंगे भी या नहीं। उनके साथ समस्या है।

मीडिया रिपोटर्स की की माने तो ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ईरान की तरफ से किसने उन्हें फोन किया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि होर्मुज में जहाजों पर जो हमला हुआ है, उससे 20 गुना ज्यादा जोरदार हमला अमेरिकी सेना ईरानी ठिकानों पर करेगी। ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की चेतावनी भी दोहराई। उन्होंने कहा, जो भी कुछ होगा, बहुत तेजी से होगा।

pc- abp news