IPL19: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रच दिया है ये बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

खेल डेस्क। टिम डेविड (25 गेंदों में पर 70 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद भुवनेश्वर कुमार (41 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीएसके केवल 207 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में पहला विकेट लेकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस विकेट साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में दो सौ विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

युजवेंद्र चहल ने नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
वहीं वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। चहल ने अब तक आईपीएल 176 मैच में 224 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवी 192 मैचों में 202 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन 191 मैचों में 193 विकेट हासिल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पीयूष चावला का लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 192 मुकाबलों में 192 विकेट झटके हैं। रविचन्द्रन अश्विन 187 विकेट के साथ इस लिस्ट पांचवें नंबर पर हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें