इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का आगामी संस्करण 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 19 शुरू होने से पहले आज हम आपको टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है।
विराट कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 267 मैचों की 259 पारियों में सबसे ज्यादा 8661 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है। आईपीएल में वह 8 शतक और 63 अर्धशतक लगा चुके हैं।
लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा रोहित शर्मा का है। वह आईपीएल में 7046 रन बना चुके हैं। 272 मैचों की 267 पारियों में उन्होंने ये रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद109 रन है। उन्होंने 2 और 47 अर्धशत लगाए हैं।
शिखर धवन ने 222 मैचों की 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रन रहा है। वह दो शतक और 51 शतक लगा चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर है। उन्होंने 184 मैचों की 184 पारियों में 6565 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 4 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं। भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 205 मैचों की 200 पारियों में 5528 बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें